back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़, लालबाग और सुकुलदैहान पुलिस ने 260 से अधिक स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा व नशे के खिलाफ किया जागरूक…

राजनांदगांव, 20 अगस्त। महिला बाल विकास संस्था द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत थाना डोंगरगढ़, थाना लालबाग एवं पुलिस चौकी सुकुलदैहान पुलिस ने संयुक्त रूप से हाई स्कूल रामाटोला, ग्राम जंगलपुर और ग्राम हरदी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 260 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे की बुरी लत से बचाव की जानकारी दी गई।

Advertisements

कार्यक्रम में बच्चों को सोशल मीडिया पर अज्ञात लिंक, फेक प्रोफाइल, ओटीपी फ्रॉड, साइबर बुलिंग और फोटो के दुरुपयोग जैसे खतरों से सावधान रहने की समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को पासवर्ड सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत परिजनों या शिक्षकों से साझा करने की अपील की।

इसके अलावा, विद्यार्थियों को नशे की बुरी लत और उसके जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास राजनांदगांव से जेंडर विशेषज्ञ नीलम साहू, जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी, दोनों स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं पुलिस की ओर से थाना डोंगरगढ़ से उनि. नरेश बंजारे, थाना लालबाग से उनि. ईशा ओगरे, महिला आरक्षक हिना चंद्राकर एवं पुलिस चौकी सुकुलदैहान से दीपचंद वर्मा और महिला आरक्षक पेमिन शामिल रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page