back to top

राजनांदगांव : चेंबर द्वारा चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट…

राजनांदगांव 26 मई 2021- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राजनांदगाँव का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगाँव के विधायक डॉ रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर कोरोना काल में चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किए गए सेवा कार्यों से अवगत कराया ,उन्हें बताया गया कि

Advertisements

1 ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा 111 सिलेंडर के माध्यम से हजारों मरीजों को सेवा दी गई,
2 कोविड-19 सेंटर मैं भोजन की सेवा दी गई,
3 सूखे राशन की व्यवस्था दी गई,
4 कोविड-19 पॉजिटिव पेशेंट को पैथोलॉजिकल टेस्ट में विशेष रियायत दी गई,
5 बढ़ते कदम संस्था के साथ मिलकर वैक्सीन सेंटर का संचालन किया गया,

उन्हें चेंबर की जिला इकाई राजनांदगांव के कार्यों की जानकारी दी गई व भविष्य में सहयोग एवं मार्गदर्शन का निवेदन किया गया। विधायक महोदय ने चेंबर के सेवा कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें आश्वासन दिया चेंबर को कभी भी आवश्यकता होगी तो मैं आपके साथ सदा रहूंगा |

रायपुर प्रवास में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माननीय अमर पारवानी जी से भी सौजन्य भेंट कर उनसे जिला इकाई के गठन के संबंध में चर्चा की गई एवं उनसे रायशुमारी कर जिला इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री राजा माखीजा के नेतृत्व में शरद अग्रवाल, सूरज खंडेलवाल, संजय रिजवानी, गुरमुखदास वाधवा, कोमल सिंह राजपूत, भागचंद जैन एवं रेखचंद जैन इस अवसर पर उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page