
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब व नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब सहित एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 21.08.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि शंकरपुर उड़िया मोहल्ला मुदलियार कॉलोनी मार्ग पर शराब परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अजय देवांगन पिता स्व. बुधराम देवांगन (उम्र 32 वर्ष), निवासी शंकरपुर, वार्ड क्रमांक 09, चौकी चिखली को पकड़ा।
आरोपी की स्कूटी एक्टिवा CG 08 AZ 2163 की डिक्की से
1620 एमएल सिंडिकेट व्हिस्की (कीमत ₹1080),
06 पौवा शोले देशी मसाला शराब (कीमत ₹600),
एक्टिवा वाहन (कीमत ₹30,000)
जप्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹31,680 आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
त्यौहारों को देखते हुए अभियान तेज
पुलिस ने बताया कि आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध शराब, गांजा बिक्री, गुंडा-बदमाशों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, म.प्र.आर. वंदना पटले, प्र.आर. समारूराम सर्पा, आरक्षक मनोज जैन, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग एवं चौकी चिखली पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।









































