back to top

राजनांदगांव : चौपाटी के समीप रानी सागर में मेडिकल छात्र की आत्महत्या का मामला ,10 मई को इंटर्नशिप पूरी करके डॉक्टर बनने वाला था प्रशुन भारद्वाज…

राजनांदगांव दस दिन बाद इंटर्नशिप पूरा कर डॉ बनने वाले को एक युवक ने कल सुबह स्थानीय रानी सागर में कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। प्रथम दृष्टया पूरा मामला एक तरफा प्रेम से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है । मृतक युवक डिप्रेशन की स्थिति में बताया जाता है उसे नींद ना आने की बीमारी भी थी कल सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


कल सुबह बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीसागर में एक युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना थाना प्रभारी राजेश साहू को प्राप्त हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया । प्रथम दृष्टया युवक डॉक्टर ने एकतरफा प्रेम में अपनी जान दे दी है इस बात का खुलासा उसके पास से पुलिस के हाथ लगी डायरी से हुआ। मृतक प्रसून भारद्वाज ने अपने दायरे में यह भी उल्लेख किया है कि वह अवसाद की स्थिति से गुजर रहा है खुद को अनाथ समझता है नींद ना आने से भी परेशान होने की बात उसके द्वारा कही गई है

रविवार की सुबह कुछ लोगों ने उक्त मृतक डॉक्टर के पानी में डूबते हुए वीडियो को वायरल किया था बताया जाता है कि शनिवार की देर रात मृतक मेडिकल कॉलेज केंपस से निकल गया था। मृतक के पास से मिली डायरी से यह खुलासा तो हो रहा है कि वह प्रेम में असफल होने से अवसाद की स्थिति में था किंतु क्या वह किसी मेडिको गर्ल के प्रेम में उलझा हुआ था या किसी और के यह स्पष्ट नहीं हो पाया है बाहर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

माता पिता के लिए लिखीं मार्मिक बात
मृतक डॉक्टर ने अपनी जान देने से पूर्व अपने डायरी में जिन कारणों का उल्लेख किया है उसमें अपने माता-पिता के लिए बड़े ही मार्मिक बात लिखी गई है मृतक ने लिखा है कि उसने अपना यह जीवन तो समाप्त कर लिया किंतु अगले जन्म में इन्ही माता पिता का पुत्र बनकर पैदा होना चाहता हूं।

Advertisements

You cannot copy content of this page