back to top

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार टेम्बुकर का प्रतिष्ठित वैश्विक ग्लोबल सम्मान 2025 राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयन…

यह सम्मान 28 दिसंबर 2025 को प्रदान किया जाएगा। उनके चयन को सामाजिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों, जमीनी संवेदनशीलता और समाज के प्रति असाधारण समर्पण की महत्वपूर्ण स्वीकृति माना जा रहा है।

Advertisements


विनोद टेम्बुकर पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों के बीच जागरूकता, नेतृत्व निर्माण और सामाजिक नवाचार को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं। यूनिसेफ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित युवोदय कार्यक्रम के माध्यम से किशोरों को युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य पोषण , पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य विषयों में जागरूक कर रहे है।
विनोद कई बार राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके है। समाज सेवा के साथ साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विभिन्न राज्यों तक परोसने विस्तार करने में तत्पर है।


उन्हें राज्य स्तरीय श्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुस्कार के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश, मुंबई, दिल्ली, जम्मू कश्मीर , एवं अन्य राज्यों में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
मिथिला ग्लोबल सम्मान के लिए उनका चयन न सिर्फ उनके कार्यों की उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि उन समुदायों की आशाओं का भी अभिनंदन है, जिनकी आवाज़ को विनोद ने लगातार शासन प्रशासन और समाज तक पहुंचाया है। यह चयन इस बात का प्रमाण है कि संवेदना, मेहनत और साहस के साथ किया गया कार्य राष्ट्रीय नेतृत्व का नया मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page