back to top

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान जियारत के लिए अजमेर शरीफ रवाना…


राजनांदगांव- वैश्विक महामारी कोरोना की त्रासदी झेलता हुआ हर शख्स परेशान है ऐसे में स्वास्थ्य अमन और खुशहाली की मन्नत लिए हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के खुशहाली और देश में अमन शांति के लिए दुआ करने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मनीष गौतम ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए।

उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के तरफ से भी अजमेर शरीफ के लिए पवित्र चादर लेकर आज रवाना हो गए है। अजमेर शरीफ की पवित्र धरती पर वह दुआ मांगने गए हैं जहां से प्रदेश स्वस्थ रहें खुशहाल रहे और कोरोना मुक्त रहें प्रदेश की जनता हर तकलीफों से महफूज रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page