back to top

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का हुआ शुभारंभ, न्याय का रंग हरा-चन्द्रकला देवांगन…

राजनांदगांव- प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव चन्द्रकला देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस वर्ष 99 लाख से भी अधिक पौधे रोपे जाएंगे।

Advertisements

माननीय भूपेश बघेल की प्रोत्सहन योजना को भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना में शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत 2 करोड़ 27 लाख पौधा का वितरण किया जाएगा।

अब से प्रदेश के किसान धान की फसल के बदले अपने खेतो में वृक्षरोपण करने पर आगामी 3 वर्षो तक प्रतिवर्ष 10 हज़ार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना से प्रदेश के सभी गांव में पर्यावरण सुधार भू-जल स्तर में वृद्धि सहित अनेक तरह के लाभ लोगो को मिल सकेंगे।


सचिव चन्द्रकला देवांगन ने कहा किसान वो है जो धरती का सीना चिर कर अनाज उगाता है और आज वही किसान अपने हक़ की लड़ाई साल भर से लड़ रहा है।

किन्तु केंद्र की सरकार किसानो को उनका हक़ देने में असमर्थ है
आज मौका है की केंद्र की सरकार को छत्तीसगढ़ से सिख लेनी चाहिए। जहाँ किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार नई-नई योजनाओ के माध्यम से किसानो की हर संभव मदद कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page