back to top

राजनांदगांव : छुरिया के ग्राम पुर्रामटोला में चलित थाना लगाकर जनचौपाल एवं निजात कार्यक्रम का किया गया आयोजन….

राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बड़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगड़ कृष्ण कुमार पटेल के सतत मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में थाना छुरिया पुलिस टीम द्द्वारा दिनांक आज दिनाँक 03/07/2022 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुर्रामटोला में नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात, जनचौपाल एवं चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसके अंतर्गत ग्रामवासियों, छात्र एवं छात्राओं को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत गांजा/ ड्रग्स /सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से जागरूक किया गया। ग्राम में किसी प्रकार के अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अपराध की सूचना मिलने पर थाना को सुचित करने हेतु बताया गया एवं ऑनलाइन ठगी, एटीएम फ़्रॉड, साइबर अपराध, चिटफण्ड कंपनियों के धोखाधड़ी से बचने के उपाय, टोनही प्रताड़ना, पास्को एक्ट, सामाजिक बहिष्कार इत्यादि के बारे में विस्तारपुर्वक बताकर जागरूक किया गया।

साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु समझाइश भी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन विवाद, महिलाओं एवं बच्चों के सांथ होने वाले अपराधों के विषय में बताया गया। पुलिस के इस प्रकार के आयोजन से ग्रामवासियों में प्रसन्ता व्यक्त किये। इस चलित थाना के जन चौपाल के दौरान ग्राम से एक भी शिकायत नही मिला।

Advertisements

You cannot copy content of this page