back to top

VISION TIMES : सीमा निगम की पुस्तक “नारी तेरे कितने रूप” का विमोचन नेपाल में…

VISION TIMES – रायपुर शहर की लेखिका सीमा निगम की प्रथम पुस्तक नारी तेरे कितने रूप का विमोचन त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल मैं विगत दिनों संपन्न हुआ | त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग एवं साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली के सयुंक्त तत्त्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी मैं सीमा निगम की प्रथम पुस्तक विमोचन समारोह में देश -विदेश से पधारे साहित्यकारों अतिथियों के कर कमलों से हुआ।

Advertisements

जिनमें प्रमुख रूप से कुलपति प्रो.कल्पलता पांडे केंद्रीय हिंदी विभाग की अध्यक्षा डॉ. संजीता वर्मा मॉरीशस से पधारे प्रो. ज्ञानधुनुकचंद एवं उपकुलपति डॉ. जोगेन्द्र सिंह बिसैन ,विशिष्ट अतिथि नेपाल के साहित्यकार बसंत चौधरी, डॉ. रामदयाल व साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन भारत के अध्यक्ष मनोज कुमार थे । ज्ञात हो कि सीमा निगम की नारी तेरे कितने रूप में 142 लघु कथाएं संग्रहित हैं जिसमें नारी के जन्म से लेकर विभिन्न रूपों का वर्णन है, जो कि एक नारी के द्वारा ,नारी के लिए नारियों को समर्पित है |

Advertisements

You cannot copy content of this page