back to top

राजनांदगांव : छुरिया के ग्राम दामा बंजारी में किया गया नशा मुक्ति अभियान निजात व जनचौपाल कार्यक्रम…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बड़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगड़ कृष्ण कुमार पटेल के सतत मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में थाना छुरिया पुलिस टीम द्द्वारा दिनांक आज दिनाँक 07/06/2022 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दामा बंजारी में नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात व जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसके अंतर्गत ग्रामवासियों, छात्र एवं छात्राओं को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत गांजा/ ड्रग्स /सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले सामाजिक,आर्थिक,पारिवारिक रूप से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। ग्राम किसी प्रकार के अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, ऑनलाइन ठगी,एटीएम फ़्रॉड, साइबर अपराध,चिटफण्ड कंपनियों के धोखाधड़ी से बचने के उपाय, टोनही प्रताड़ना,पास्को एक्ट,सामाजिक बहिष्कार इत्यादि के बारे में विस्तारपुर्वक बताकर जागरूक किया गया।

साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु समझाइश भी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों जमीन विवाद, महिलाओं एवं बच्चों के सांथ होने वाले अपराधियों के विषय में बताएं गए। पुलिस विभाग के द्वारा इस प्रकार के आयोजन से ग्रामवासी प्रसन्ता व्यक्त कर रहे है। ग्राम में कोई लंबित कोई समस्या या शिकायत नही मिला।

Advertisements

You cannot copy content of this page