back to top

राजनांदगांव: छुरिया के बुचा टोला में निकली नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली…

राजनांदगांव । नशा मुक्त भारत फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत विगत 2 अगस्त 2026 दिन बुधवार को छुरिया विकास खण्ड के ग्राम बुचाटोला में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती वैशाली मरडवार के नेतृत्व में शालेय बच्चों के माध्यम से विशाल नशा मुक्ति संदेश रैली का आयोजन किया गया।

इस संदेश रैली में बच्चों द्वारा नशा मुक्ति संबंधी स्लोगन नारे से लैस होकर ग्राम का भ्रमण किया, रैली में बच्चों के साथ साथ विद्यालय स्टाफ ग्रामीण प्रबुद्ध जन शामिल हुए समापन अवसर पर नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया।

जिसमें शिक्षक बालक पालक स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित विभाग की ओर से कला पथक के प्रमुख कलाकार बीरसिंह साहू, तिहार सिंह ध्रुव, ईश्वर पटेल, सुमित साहू आदि उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समाज कल्याण के प्रमुख कलाकार बीरसिंह साहू द्वारा दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page