back to top

राजनांदगांव : छुरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत…

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, गहिराभेड़ी गांव में पसरा मातम

Advertisements

राजनांदगांव/छुरिया। छुरिया क्षेत्र के शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन सगे भाई-बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप साहू और भूपेश्वरी साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरी बहन डिकेश्वरी साहू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान तीसरी बहन ने भी तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद डिकेश्वरी साहू को गंभीर हालत में तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया था। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही गहिराभेड़ी गांव में मातम पसर गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो वाहन का चालक ग्राम पांडेटोला निवासी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page