back to top

राजनांदगांव : छुरिया मे उपमुख्यमंत्री अरुण साव साहू भवन का करेंगे लोकार्पण…

राजनांदगांव। छुरिया तहसील साहू संघ छुरिया के नवनिर्मित साहू सदन का लोकार्पण व सम्मान समारोह 13 जून दिन शुक्रवार को समय 1 बजे आयोजित की जा रही है जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव छग शासन होंगे। अध्यक्षता टहल सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज प्रमुख अतिथि माननीय सांसद संतोष पांडे क्षेत्रीय विधायक भोलाराम साहू डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू नवाज खान पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव विशेष अतिथि छन्नी चंदू साहू पूर्व विधायक, भागवत साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज कमल किशोर साहू संरक्षक, नीरेंद्र साहू संरक्षक,अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया होंगे।

Advertisements


ज्ञात हो कि तहसील साहू संघ छुरिया का गठन 1995 में अविभाजित राजनांदगांव से पृथक होकर आस्तित्व में आया लेकिन 30 वर्षों तक समाज का कोई भवन उपलब्ध नही था। तहसील साहू संघ छुरिया के भनेश्वर प्रसाद साहू के अथक प्रयास व परिश्रम रंग लाया और तत्कालीन भूपेश सरकार के दौरान 19 लाख 60 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति व राजगामी संपदा न्यास से 10 डिसमिल जमीन आबंटन के बाद साहू समाज के प्रत्येक सदस्यों की आर्थिक सहयोग पश्चात साहू सदन का निर्माण सम्भव हो पाया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page