back to top

साडू भाई ही निकला चोर…

दुर्ग ज़िलें के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस चोरी का मास्टरमाइंड साडू भाई ही निकला है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी एम मोहन राव के घर में छिपाकर रखे बैग में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को बरामद किया।

Advertisements


भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने-चांदी के जेवर बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी एम. मोहन राव ने खुलासा किया कि साड़ू के यहां चोरी के बाद जेवरात और नगदी रकम अपने घर में छिपा कर रख दी थी। पुलिस ने बरामदगी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page