back to top

राजनांदगांव : छ.ग. की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पांडे को उनके निवास जाकर महापौर ने दी बधाई…

राजनांदगांव 1 अगस्त। भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल कर संस्कारधानी राजनांदगांव का मान बढाने पर आज वंशिका पांडे को उनके जूनी हटरी स्थित निवास जाकर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisements


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि राजनांदगांव को यहा की उपलब्धि के कारण पूर्व से ही संस्कारधानी कहा जाता है और आज के इस स्पर्धा के युग में शिक्षा सहित खेल एवं अन्य गतिविधियो में संस्कारधानी का नाम रोशन हो रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में सस्कारधानी का नाम रोशन कर रही है। इसी कडी में पांडे परिवार की लाडली बेटी वंशीका पांडे ने ें छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बन संस्कारधानी में चार चांद लगाया है। यह हमारे राजनांदगांव के लिये बहुत बडी गौरव की बात है।


महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि बचपन से मेद्यावी छात्रा बालभारती स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर ज्ञान गंगा इंजिनियरिंग कालेज सें इंजिनियंिरंग की पढ़ाई की और भोपाल के राजीव गांधी औद्योगिम यूनिवसिटी में मेरिड लिस्ट मंें प्रथम स्थान रही तथा वंशिका ने मेकनिकल इंजीनियरिंग में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही एसएससी की परीक्षा में 18 हजार परीक्षार्थियों के बीच चयनित हुई और सेना के इंटरव्यूह के लिये बुलाया गया,

इंटरव्यूह और मेडिकल टेस्ट के बाद ट्रेनिंग के लिये चैन्नयी के आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी भेजा गया, सफलतापूर्वक ट्रेनिंग के पश्चात 30 जुलाई को अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में सेना के उच्चाधिकारियों के बीच अकादमी के अन्य सफल उम्मीदवारों के साथ वंशिका पांडे को मार्च पास्ट और गोलियों के बीच अधिकारियों ने कमीशन प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि जूनी हटरी निवासी श्री अजय पांडे की पुत्री एवं पूर्व महापौर स्व. श्री विजय पांडे की भतीजी ने लेफ्टिनेंट बन अपने परिवार, नगर, जिला सहित छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया है। आज उनके निवास आकर उनके परिवार सहित वंशिका को बधाई देने में अलग खुशी मिल रही है। मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूूॅ। इस अवसर पर एम.आई.सी. मेम्बर श्री संतोष पिल्ले, श्री गणेश पवार, पार्षद श्री ऋषि शास्त्री व श्री संजय रजक,पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे ने भी वंशिका पांडे को बधाई दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page