back to top

राजनांदगांव : छ.ग. पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा जिले के स्कूलों में निशुल्क पुस्तकों का वितरण शुरू…

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के द्वारा जिले के स्कूलों में निशुल्क पुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है यह वितरण 31 मई तक पूर्ण किया जाना है सबसे पहले जिले के शासकीय हाई स्कूलों के नवमी और दसवीं कक्षा में पुस्तकों का आवंटन किया जाएगा । अंग्रेजी माध्यम के पुस्तकों का वितरण सबसे अंत में किया जाएगा। निगम के माध्यम से राजनांदगांव के अलावा बालोंद और कवर्धा जिले में भी पुस्तक का वितरण किया जा रहा है

Advertisements


छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा हर वर्ष सीजी बोर्ड के कक्षा पहली से लेकर दसवीं की पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाता है इसके लिए स्कूलों द्वारा विभिन्न कक्षाओं की दर्ज संख्या पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री की जाती है जिसके आधार पर मांग के अनुसार पुस्तकें बांटी जाती है।
नए शिक्षण सत्र के पुस्तकों का वितरण 20 अप्रैल से शुरू हो गया है जो 31 मई तक चलेगा ।


पहले शासकीय स्कूलों के नवमी और दसवीं की हिंदी में माध्यम के पुस्तकें बांटी जा रही है जिले में कुल 333 हाई स्कूल संचालित हो रही है जिसमें शासकीय और निजी शालाएं दोनों शामिल है प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों को कुल 229 स्कूलों के माध्यम से पुस्तकें बांटी जाएगी इसके बाद आत्मानंद उत्कृष्ट शालाओं के बारी आएगी ।अंत में निजी शालाओं की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page