back to top

राजनांदगांव : अम्बागढ़ चौकी के शिक्षक के विरूद्ध एक छात्रा द्वारा आपत्तिजनक चारित्रिक छेड़छाड़ का आरोप लगाने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई…

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित शिक्षक के विरूद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर
– शिक्षक के विरूद्ध की गई निलंबन की कार्रवाई

राजनांदगांव 23 अप्रैल 2022। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी के शिक्षक के विरूद्ध एक छात्रा द्वारा आपत्तिजनक चारित्रिक छेड़छाड़ का आरोप लगाने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित शिक्षक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। संबंधित शिक्षक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। शिक्षक के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई विभाग द्वारा की गई है। शिकायत के संबंध में अग्रिम कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। पीडि़ता को सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) में पेश करने की कार्रवाही की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page