back to top

राजनांदगांव : जलकर नही पटाने पर 04 नल विच्छेदन की कार्यवाही…

नगर निगम में अपने राजस्व करों का भुगतान कर कार्यवाही से बचने आयुक्त ने की अपील

Advertisements

राजनांदगांव 1 सितम्बर। नगर निगम द्वारा इस वित्तीय वर्ष में सतप्रतिशत वसूली के लिये तेजी से वसूली की कार्यवाही की जा रही है। राजस्व अमला घर घर जाकर करो का भुगतान करने डिमांड नोटिस देकर बकाया करों की वसूली कर रही है। वसूली के दौरान लम्बे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं का नल विच्छेदन किया जा रहा है।

इसी कडी में 04 नल विच्छेदन की कार्यवाही की गयी, साथ ही बड़े बकायादारों को अपने करों का भुगतान करने समझाईस भी दी जा रही है, इसके अलावा अपने बकाया कर संपत्तिकर, जलकर व समेकितकर सहित दुकान किराया का भुगतान करने अपील की जा रही है।


निगम आयुक्त डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्र.राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर एवं राजस्व अमला सम्पतिकर,जलकर,समेकित कर व दुकान किराया घर घर एवं दुकानों में जा कर वसूली कर रही है और बड़े बकायादारों को अपने करों का भुगतान करने समझाईस दे रहे है तथा डिमांड नोटिस देकर अतिशीघ्र करों का भुगतान करने अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कुछ करदाताओं के द्वारा जलकर सहित अन्य निगम करों का भुगतान नही करने पर बाजार क्षेत्र में 04 नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार दुकानदारों से भी अपने बकाया दुकान किराया का भुगतान करने डिमांड नोटिस देकर किराया का भुगतान करने समझाईस दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा करो का भुगतान करने पर होने वाले राजस्व आय से कर्मचारियों का वेतन भुगतान सहित नगर विकास किया जाता है।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निगम सीमाक्षेत्रान्तर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किराएदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर,समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान निगम कार्यालय में अनिवार्यतः जमा कर अथवा वार्ड प्रभारी के पास भुगतान कर रसीद प्राप्त कर नगर विकास में सहयोगी बनने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page