राजनांदगांव : जल संकट दूर करने हेतु कौरीनभाठा के वार्ड वासियों ने किया धरना प्रदर्शन…

राजनांदगांव के कई वार्डों में लगातार जलसंकट की समस्या बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को रविंद्र सिंह जिला प्रवक्ता भाजपा के मार्गदर्शन में भाजपा पार्षद गगन आइच के नेतृत्व में वॉर्ड की महिलाओं द्वारा कौरीनभाढा बड़े तालाब के पास बैठकर धरना दिया गया है।

पिछले 2 दिनों से वार्ड क्रमांक 45 कौरिनभाठा क्षेत्र के शिव कॉलोनी,कौरिनभाठा मुख्य बस्ती,सृष्टि कॉलोनी में पानी की समस्या विकराल हो गई है और नलों से पानी नही आ रहा है जिससे वहां के वार्ड वासियों का जनजीवन दुर्भर हो गया है, वार्ड वासियो ने बताया की नगर निगम की पुरानी कनेक्शन से पानी सप्लाई को बन्द कर दिया गया है और बिना जानकारी के पुराने कनेक्शन से और नए कनेक्शन से पानी को रोक दिया गया है जिससे अधिकांश घरों में पानी नही आ रहा है।
जिसके विरोध में कौरिनभाठा के बड़े तालाब के पास वार्ड पार्षद गगन आइच के ने समस्त वार्डवासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी किया

वार्ड पार्षद गगन आइच का कहना है की वार्डवासी उनके पास पानी की समस्या लेके आरहे है जिसे वे निगम में उठा चुके है लेकिन कोई संतोषप्रद जानकारी प्राप्त नहीं हो रहा है जिससे वार्डवासियो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए वार्डवासिओ ने पानी के बर्तन लेकर धरना प्रदर्शन किया गया