back to top

राजनांदगांव : जालबांधा क्षेत्र का अवैध शराब बिक्री करने वाले सरगना के खिलाफ पुलिस चौकी जालबांधा की कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव – जालबांधा क्षेत्र के अवैध शराब बिक्री करने वाला सरगना के खिलाफ पुलिस चौकी जालबांधा द्वारा कार्यवाही की गयी है। ग्राम बिजलदही जालबांधा का आदतन शराब कुचिया कों गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब बेचने वालों के विरूद्ध आगे भी जारी रहेगा कार्यवाही।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा की मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी जालबांधा स्टाफ के संयुक्त टीम के साथ जालबांधा क्षेत्र के ग्राम बिजलदही के अवैध शराब बेचने वाला कुचिया से बिक्री करते शराब जप्त किया गया।

जिसमें आरोपी कमलेश निषाद पिता परदेसी निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी बिजलदही जालबांधा से अपनी अंडा रोल ठेला में अवैध रूप से एक थैला में 30 पव्वा देसी प्लेन शराब रखा हुआ मिला जिसे जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसे आज दिनांक को माननीय न्यायालय खैरागढ़ मैं जुडिशल रिमांड पर पेश कर किया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में , उप निरीक्षक पवन पटवा प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह ठाकुर रामदयाल सेन आरक्षक संदीप वर्मा महिला आरक्षक लक्ष्मी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page