back to top

राजनांदगांव: जालबांधा मोड़ स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार दमकल वाहन मौके पर…

राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत जालबांधा मोड पर स्थात जय केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग भड़कने से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग ने पुरी तरह फेक्ट्री को घेर लिया है और फेक्ट्री धू धू कर जलने लगी है ।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।घटना को लेकर आग किस कारण से लगी है, यह अभी बताना मुश्किल है। फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisements


प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौके पर चार फायर ब्रिगेड वाहन आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है वही फेक्ट्री के अंदर मौजूद लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है बाकी जनहानि की कोई खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page