back to top

राजनांदगांव : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 12 मई 2021। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार कश्यप एवं कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने  विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के न्यू एडीआर बिल्डिग में 45 वर्ष से अधिक एवं 18 से 45 वर्ष के वर्ग आयु के फ्रंट वारियर्स के रूप कार्यरत न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारियों, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों एवं पैरालीगल वालिंटियर्स को लगाये जा रहे टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया।

Advertisements

उन्होंने वहां टीकाकरण कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। कोविड-19 महामारी से बचने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के सहयोग से फं्रट वारियर्स के रूप कार्यरत न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारियों, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों एवं पैरालीगल वालिंटियर्स को वैक्सीन लगाया गया।

कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कराये जाने के लिए सभी उत्साहित रहे एवं वैक्सीनेशन हेतु सुबह 10 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आने लगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार कश्यप ने उपस्थित लोगों को वैक्सीनेशन के फायदे से अवगत कराया एवं उन्हें स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया।

वैक्सीनेशन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में 45 वर्ष से ऊपर एवं 18 से 45 वर्ष के वर्ग वालों के रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण हेतु अलग-अलग व्यवस्था की गई। वैक्सीनेशन रूम कें बाहर हॉल में वैक्सीन के बाद स्वास्थ्य की स्थिति को देखने हेतु पृथक से बैठक व्यवस्था हॉल में की गई, जिससे यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो तो उनकी तत्काल जांच कर उपचार किया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम द्वारा ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं बेड की व्यवस्था भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पृथक कक्ष में की गई। वैक्सीनेशन हेतु सारे कक्षों में सेनेटाइजर एंव अन्य आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम किए गए, सोशल डिस्टेसिंग का पालन सभी द्वारा किया गया।

वैक्सीनेशन के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव प्रवीण मिश्रा उपस्थित थे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव श्री प्रवीण कुमार मिश्रा ने वैक्सीनेशन हेतु उपस्थित लोगों से कहा कि इस संसार में जीवन से बढ़कर कोई अमूल्य धरोहर नहीं है इसलिए संक्रमण की स्थिति में सुरक्षा के उपायों के साथ-साथ टीकाकरण ही अचूक हथियार है।

साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 माहामारी से अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा करें। टीकाकरण हेतु उपस्थित सभी लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस अभिवन पहल का स्वागत किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page