back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण….

गौठान के आजीविका वर्कशेड एवं नरवा योजना के तहत चल रहे कार्यों का किया अवलोकन

Advertisements

राजनांदगांव शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम पेंदलकुही में गौठान पहुँचकर स्वसहायता समूह की गतिविधियों हेतु आजीविका वर्कशेड का निरीक्षण किया। वर्कशेड में स्वसहायता समूह द्वारा गोबर से खाद निर्मित कर स्टोरेज एवं भराई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बोरे की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिया एवं गौठान में निर्मित खाद एवं क्रय किए जा रहे गोबर, वर्मी केंचुआ तथा गौठान में निर्मित वर्मी टांको की विस्तृत जानकारी ग्राम पंचायत कर्मियों से प्राप्त की।


जिला पंचायत सीईओ वसंत ने ग्राम पंचायत तिरपेमेटा में नरवा योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें लाइन ट्रीटमेंट के कार्यों में लूज बोल्डर चेक डैम (एलबीसीडी) एवं गेबियन स्ट्रक्चर के कार्य को देखकर उन्होंने निर्मित संरचना से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शासन की नरवा योजना के उद्देश्य के संबंध में चर्चा की एवं उपस्थित तकनीकी अधिकारियों को नरवा योजना में लाइन ट्रीटमेंट के अधिक से अधिक कार्यों को तत्काल स्वीकृति दिये जाने हेतु निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सहकारी सोसायटी का निरीक्षण किया।

जहां उपस्थित कर्मियों से उनके सोसायटी में आने वाले कृषकों को गोधन न्याय योजना के अंतर्गत निर्मित हो रहे वर्मी कंपोस्ट खाद के उपयोग एवं लाभ के संबंध में जानकारी दिए जाने हेतु निर्देश दिया। ताकि अधिक से अधिक कृषक जैविक खेती की ओर अग्रसर होकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान वसंत ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से जनपद स्तर पर चल रहे शासन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं गुणवत्ता के साथ उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किये जाने हेतु निर्देश दिया। इस दौरान जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के सीईओ बीएल देहारी एवं तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page