back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा…


राजनांदगांव 05 अगस्त 2023। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने महात्मा  गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत सेक्टर सहित अन्य विकास कार्यों के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बैठक में नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई,

तीनों जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी, करारोपण अधिकारी एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य जिला पंचायत अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page