back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 भाजपा प्रत्याशी चंदन कश्यप ने किया धुआँधार जनसंपर्क…


  • नशा मुक्त और समृद्ध समाज बनाएगे : चंदन कश्यप *
    राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी चंदन कश्यप (पंतग छाप )ने आज ग्राम बघेरा, झूराडबरी, परसबोड, पचपेड़ी, भेडरवानी, बिहावबोड आदि ग्रामो मे घर-घर जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनहितकारी – योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण = विकास हो सके।

  • जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने चंदन कश्यप से नशा मुक्त समाज बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह महिलाओं ने कहा कि शराब और अन्य नशे की बढ़ती लत से परिवारों में अशांति, आर्थिक संकट – और सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं।उन्होंने भाजपा सरकार से उम्मीद जताई कि गांवों को नशा मुक्त करने के लिए कठोर कार्यवाई की जाएगी।

  • जनसंपर्क के दौरान चंदन कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल विकास करना ही नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कर एक स्वच्छ, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज की स्थापना करना भी है।
    इस अवसर जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू,भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page