back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा ग्राम माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का किया गया आवास सर्वेक्षण…


राजनांदगांव 18 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में श्रीमती मंजूषा जोगीराम केंवट का आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले के जनप्रतिनिधि मोर दुआर साय सरकार महाभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु आवास सर्वेक्षण कर रहे है। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, वार्ड पंच, अन्य पंचगण, ग्राम रोजगार सहायिका तथा जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे