back to top

राजनांदगांव : जिला में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने पर महापौर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

राजनांदगांव 30 अगस्त। विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने छत्तीसगढ़ में सरकारी अंग्रेजी माध्यम कालेज खोलने की कडी मंे राजनांदगांव जिला में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय बघेल जी ने शिक्षा के गुणवत्ता मंे सुधार करने कमजोर तबके एवं मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों के लिये छत्तीसगढ़ में पूर्व में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जिससे गरीब विद्यार्थी भी अब निजी स्कूल की तरह इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ाई कर अपना भविष्य सवार रहे है।

Advertisements

इसी कडी में अब उनके द्वारा आत्मानंद इंग्लिश मिडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने का ऐतेहासिक निर्णय लिया गया है और इसके प्रथम चरण में 7 जिले में आदर्श महाविद्यालय खोलने की कडी में राजनांदगांव जिले को शामिल किया गया है, जो राजनांदगांव के लिये गौरव की बात है।


महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा विद्यार्थियों को पहले प्रदेश से बाहर जाने सोचना पडता था और वे आर्थिक कठिनाई के कारण बाहर नहीं जा पाते थे तथा वे विद्यार्थी पढाई में अच्छा हो के भी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीे कर सकते थे, अब वे विद्यार्थी अपने प्रदेश में ही अंग्रेेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य सवारेगे। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले के विद्यार्थी भी अब अपने जिले में ही अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। इस प्रकार का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री जी युवाओं को पढ़ा लिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है।

मुख्यमंत्री जी प्रदेश के सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सबसे आवश्यक सुविधा पढ़ाई एवं चिकित्सा दोंनों में माननीय मुख्यमंत्री जी ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल व कालेज खोलकर तथा चिकित्सा के क्षेत्र में मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से वार्ड में ही चिकित्सा सुविधा तथा धनवंतरी दवाई दुकान के माध्मय से जेनेरिक सस्ती दवा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस प्रकार के निम्न तबके के लोगों के लिये अच्छी सोच रखने वाले संवेदनशील मुख्यमंत्री का पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page