back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का करेंगे शुभारंभ…

मुख्यमंत्री दोनों नव गठित जिलों के लिए कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
राजनांदगांव 30 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ करेंगे। 2 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे मोहला में तथा 3 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री दोनों नव गठित जिलों के लिए कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। शासन जिले के समग्र एवं समुचित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दिशा में कारगर कदम बढ़ाते हुए इन नए जिलों में समुचित व्यवस्था की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page