back to top

राजनांदगांव : जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन 11 एवं 12 सितम्बर को ठाकुर प्यारे लाल सिंह विद्यालय में…

राजनांदगांव 04 सितम्बर 2023। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 अंतर्गत जिला स्तरीय आयोजन 11 एवं 12 सितम्बर 2023 को प्रात: 10 बजे से ठाकुर प्यारे लाल सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में किया जाएगा।

आयोजन अंतर्गत 11 सितम्बर को 100 मीटर दौड़, गेंड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, भौंरा, कंचा (बांटी), लम्बीकूद, रस्सीकूद, कुश्ती, कबड्डी एवं खो-खो खेल का आयोजन होगा। इसी तरह 12 सितम्बर को गिल्ली डड़ा, संखली, पिट्ठूल, रस्साकसी, कबड्डी एवं खो-खो खेल का आयोजन होगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 के आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page