back to top

राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक संपन्न…


राजनांदगांव 27 जून 2025। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में मैनुअल स्कैवेंजर्स अंतर्गत मानव मल सफाई कामगारों हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई।

Advertisements

बैठक में समिति की सदस्य श्रीमती बबीता कुलदीप द्वारा निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को रेनकोट, लॉगबूट उपलब्ध कराने एवं मृत कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की राशि भुगतान करने के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं तथा कमियों के निराकरण हेतु उच्च कार्यालय को पत्र लिखे जाने का निर्णय लिया गया।


बैठक में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका निगम श्री पवन कुर्रे व श्री दीपक श्रीवास्तव, निरीक्षक थाना प्रभारी थाना-अजाक श्री संतोष कुमार ठाकुर,  जिला योजना एवं सांख्यिकी से श्री शिवेन्द्र चंदाने,  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page