राजनांदगांव 27 जून 2023। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2023 से अब तक 801.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। एक जून से अब तक राजनांदगांव जिले में कुल 160.2 मिमी औसत बारिश हुई। जिले की सभी 5 तहसीलों में 615.6 मिमी एवं औसतन 123.1 मिमी बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगांव तहसील में 161.2 मिमी रिकार्ड की गई। अब तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सर्वाधिक वर्षा डोंगरगांव तहसील में 201.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 123.3 मिमी, लाला बहादुर नगर तहसील में 102.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 84.3 मिमी, छुरिया तहसील में 144.3 मिमी और डोंगरगांव तहसील में 161.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
Advertisements

Advertisements










































