back to top

राजनांदगांव : जिले में अब तक 3 लाख 45 हजार 549 लोगों ने लगाया वैक्सीन…

राजनांदगांव 12 मई 2021। कोरोना की रोकथाम के लिए जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगाने का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नागरिकों से वैक्सीन लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कोविड-19 का सुरक्षा कवच है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन जरूर लगायें और कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करें।

Advertisements

स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंट लाइन वर्कर, बुजुर्गों एवं 45 वर्ष की आयु के साथ ही युवा भी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं और लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जिले में अब तक 3 लाख 45 हजार 549 लोगों ने वैक्सीन लगा लिया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 15 हजार 278 प्रथम डोज तथा 13 हजार 133 दूसरा डोज लगाए है।

फ्रंट लाइन वर्कर को 12 हजार 83 प्रथम डोज, 8 हजार 911 दूसरा डोज, 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वालो को 2 लाख 66 हजार 423 प्रथम डोज, 14 हजार 598 दूसरा डोज तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष वाले नागरिकों को 15 हजार 123 प्रथम डोज लग चुका है।

Advertisements

You cannot copy content of this page