back to top

राजनांदगांव :जिले में चिटफंड कंपनी की भूमि कुर्क करते हुए नागरिकों को वापस की जा रही राशि…

जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा
याल्स्को रियल स्टेट एंड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी की ग्राम मटिया विकासखंड डोंगरगांव स्थित कुर्क की गई भूमि की 33 लाख 92 हजार रूपए में नीलामी

Advertisements

राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2021। जिले में चिटफंड कंपनी की भूमि कुर्क करते हुए नागरिकों को राशि वापस की जा रही है और उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए जमीन कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी की ग्राम मटिया विकासखंड डोंगरगांव स्थित कुर्क की गई भूमि खसरा नंबर 302/5 रकबा 0.150 हेक्टेयर 3 दिसम्बर 2021 को 33 लाख 92 हजार रूपए में नीलामी की गई। आगे भी चिटफंड कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page