back to top

राजनांदगांव : जिले में बनाए गए 11 आदर्श मतदान केन्द्र…

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025

राजनांदगांव 10 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने, सुगम मतदान सुनिश्चित करने, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने तथा निर्वाचन को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले के नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर में कुल 11 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गये है।

Advertisements


नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 128-शासकीय कमलादेवी कन्या महाविद्यालय उत्तर भाग राजनांदगांव, मतदान केन्द्र क्रमांक 120-शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय मध्य भाग, मतदान केन्द्र क्रमांक 64-गुरूनानक स्कूल पूर्व भाग, मतदान केन्द्र क्रमांक 85-गायत्री स्कूल कंचनबाग उत्तर भाग एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 44-शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव (स्टेट हाई स्कूल) कक्ष-16, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 18-कार्यालय नगर पालिका भवन डोंगरगढ़ पूर्व दिशा,

मतदान केन्द्र क्रमांक 22-खालसा पब्लिक स्कूल डोंगरगढ़ उत्तर मध्य दिशा एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 24-स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल डोंगरगढ़ उत्तर दिशा तथा नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 12-प्राथमिक शाला भवन बोधीटोला साकेतधाम डोंगरगांव, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1-स्वामी आत्मानंद स्कूल छुरिया एवं नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 13-बालक प्राथमिक शाला लाल बहादुर नगर पश्चिम दिशा को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page