राजनांदगांव : जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्टॉफ आवास निर्माण के लिए 5 करोड़ 96 लाख रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति…

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में शासन द्वारा कारगर पहल

Advertisements

राजनांदगांव -जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में शासन द्वारा कारगर पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्टॉफ आवास निर्माण के लिए 5 करोड़ 96 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राजनांदगांव जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान नवीन भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वही अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के थुआडबरी उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 27 लाख 73 हजार रूपए, छुरिया विकासखंड के कल्लूबंजारी उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 27 लाख 73 हजार रूपए, डोंगरगांव विकासखंड के सोनेसरार उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 27 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के कौड़ीकसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 75 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ क्वाटर हेतु एफ टाईप के दो आवास के लिए 42 लाख रूपए तथा जी टाईप के दो मकान के लिए 31 लाख रूपए तथा एच टाईप के दो मकान के लिए 28 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। छुईखदान विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालीमेटा में एच टाईप के दो मकान के लिए 28 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। मानपुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य के औंधी के लिए एच टाईप के दो मकान हेतु 28 लाख रूपए तथा जी टाईप के दो मकान के लिए 31 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। छुईखदान विकासखंड के सुदूर वनांचल साल्हेवारा में नियमित चिकित्सक की मांग को पूरा करते हुए उनकी पदस्थापना की गई है।