
राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि बजरंगपुर-नवागांव में 400 मीटर लंबा 8-लेन सिन्थैटिक एथलेटिक ट्रैक शीघ्र ही बनेगा। जिससे जिले में खेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और खिलाडिय़ों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होगी तथा खेल अधोसंरचना मजबूत बनेगी।

राष्ट्रमंडल खेल में वेट लिफ्ंिटग प्रतियोगिता में राजनांदगांव शहर की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जिले में खेल की असीम संभावनाओं को देखते हुए वेट लिफ्ंिटग के लिए सामग्री एवं अन्य खेल सामग्री क्रय करने के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम में बच्चे एवं युवा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। उनके लिए वहां प्रकाश, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहर में रोड मरम्मत कराने तथा जेसीबी से नालियों की साफ-सफाई निरंतर कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अच्छा कार्य किया गया है। आगे भी योजना अंतर्गत रूफ टाप सोलर पैनल लगाने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बायोमैट्रिक के माध्यम से अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण यथाशीघ्र करें। कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही जिले में 2000 पीपल के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को गिरदावरी की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि गिरदावरी का कार्य पटवारी एवं सर्वेयर प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करें। उन्होंने सीएम जनदर्शन, सीएम हेल्पलाईन, पीजी, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों की गहन समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण के कार्य में प्रगति लाएं। अब तक 73 प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण की प्रगति हुई है। इसमें गति लाने के लिए जागरूकता लाएं। उन्होंने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। दिव्यांगजनों के लिए जयपुर फुट हेतु बाल्को की टीम द्वारा किए जा रहे कार्य तथा 60 दिव्यंागजनों के चिन्हांकन एवं लगाए जाने वाले शिविरों के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने स्वामित्व कार्ड, बटांकन, नक्शा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहर में अवैध अतिक्रमण, आधार प्र्रगति, पोषण ट्रैकर, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, अपार आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने पोषण ट्रैकर अंतर्गत बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता देते हुए करने कहा। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।









































