राजनांदगांव : जिले में 1 से 7 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह एवं 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन…

राजनांदगांव 28 अगस्त 2023। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकारण रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 सितम्बर 2023 तक साक्षरता सप्ताह एवं 8 सितम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसके अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के प्रतिनिधियों, विभिन्न महिला समूह, मंडल एवं समाजसेवी महिलाओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों व महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।