back to top

राजनांदगांव : जिले में 85+ आयु वर्ग एवं दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग 18 एवं 19 अप्रैल को…

लोकसभा निर्वाचन 2024

जिले में 85+ आयु वर्ग एवं दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग 18 एवं 19 अप्रैल को

– होम वोटिंग के लिए 17 मतदान दलों का किया गया गठन

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में होम वोटिंग के लिए 17 मतदान दल का गठन किया है। 

गठित मतदान दलों द्वारा प्रारूप 12 घ में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने वाले 85+ आयु वर्ग एवं दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं के घर पर जाकर 18 एवं 19 अप्रैल 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6  बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी।

 प्रत्येक दल में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, मइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस कर्मी एवं वीडियोग्राफर होंगे। होम वोटिंग के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ के लिए 6 मतदान दल,  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए 7 मतदान दल गठित किए गए है, वहीं  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के लिए 2-2 मतदान दल गठित किए गए हैं। 
Advertisements

You cannot copy content of this page