back to top

राजनांदगांव : अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं ने किया मतदान…

लोकसभा निर्वाचन 2024

जिले में कुल 53 डाक मतपत्र प्राप्त

– अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं ने किया मतदान

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया था। 

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनांदगांव जिले में 53 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हंै। जिसमें निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र में विशेष संवाहक द्वारा 47 डाक मतपत्र एवं डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या (सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी) 6 है। 

इसी तरह 22,23 एवं 24 अप्रैल 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कार्यालय कलेक्टर परिसर राजनांदगांव कक्ष क्रमांक 51 में पुलिस, होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मी, ड्राइवर, क्लीनर, एफएसटी, एसएसटी टीम एवं अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारी तथा अनिवार्य सेवा मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करेंगे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page