back to top

राजनांदगांव: जिले मे दो दिनो से हो रही बारिश,शिवनाथ नदी उफान पर…

राजनांदगांव जिले मे दो दिनो हो रही बारिश और मोगरा बैराज से पानी छोडे जाने से मोहारा स्थित शिवनाथ नदी उफान पर है ।और नदी पर बने पुराना पूल डूब गया है।वही लोग उफान मार रही शिवनाथ नदी की धार को कमतर आकते हुए पुराने पुल से बेरोकटोक आवाजाही कर अपनी जिंदगी को खतरे मे डाल रहे है इधर प्रशासन ने पुल से गुजर रहे लोगो को भगवान भरोसा छोड दिये है ।

Advertisements

प्रशासनिक स्तर पर पुल से आवाजाही की रोक के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये है पुराने पुल से कई लोग उफनती शिवनाथ नदी की रफ्तार की परवाह छोडकर आना जाना कर रहे है ।शिवनाथ नदी का नजारा देखने पहुच रहे लोग नदी किनारे खडे होकर अपने मोबाईल पर सेल्फी लेने मसगूल है ।नदी किनारे लोगो की भीड जमा हो रही है ।

और अति उत्साह मे लोग दो पहिया वाहन पार कर रहे है वही चार पहिया वाहन को नदी मे डाल कर साफ सफाई मे लगे हुए है ।शिवनाथ नदी मे पहले भी कई लोगो की ऐसी कोशिश के चलते जान गवानी पडी है ।

इधर डोगरगांव क्षेत्र के बगदई नदी मे नहाने गये दो बच्चे बह गये है हालाकि एक बालक तैरते हुए नदी से बाहर निकल गया है वही दूसरे बालक को गोताखोरो व्दारा तलाश किया जा रहा है नदी मे बहे युवक डोगरगांव निवासी बताया जा रहा है ।नदी मे डूबे बालक का गोताखोरो व्दारा रविवार की देर रात तक खोजबीन का कार्य जारी रहा है

Advertisements

You cannot copy content of this page