back to top

राजनांदगांव : जीवनदान सेवा संस्था ने मोहरा शिवनाथ नदी की सुरक्षा को लेकर जिला कलेक्टर एवं जिला एसपी को सौपा ज्ञापन…

राजनांदगांव – संस्था के प्रदेश महासचिव हरीश भानुशाली एवं राजनांदगांव शहर अध्यक्ष ऋषभ मल्ल ने बताया मोहरा शिवनाथ नदी अभी ऊफान पर है वहा सुरक्षा बढ़ाई जाए एवं लापरवाही कर रहे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो अभी सावन माह का पर्व चल रहा है एवं अत्यधिक बारिश होने से नदी उफान पर है

Advertisements

लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए नदी तट से जल उठते हैं लेकिन कुछ लोग इतने घटना देखने के बाद भी कुछ लोग लापरवाही पूर्वक छोटे पुल एंव नदी के काफी अंदर जाकर रील बना रहे हैं यह देखा जा रहा हैै

जिससे किसी अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता इसलिए वहां सुरक्षा बढ़ाई जाए एवं ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए ताकि ऐसी अप्रिय घटना होने के पहले ही रोका जा सके संस्था के तक्ष सोनी ओर महेश्वर जंघेल उपस्थित थे एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र लाल जंघेल ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की :-

Advertisements

You cannot copy content of this page