back to top

राजनांदगांव : झांकी के दौरान गुम हुए 6 मोबाइल बरामद…

बसंतपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई – झांकी के दौरान गुम हुए 6 मोबाइल बरामद

Advertisements

राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी झांकी के दौरान गुम हुए मोबाइल की पतासाजी में बसंतपुर पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 06 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। मोबाइल को विधिवत सुपुर्दनामा पर उनके मालिकों को सौंपा गया।


7 सितंबर 2025 को राजनांदगांव शहर में गणेश चतुर्थी झांकी के दौरान कई लोगों के मोबाइल गुम हो गए थे। नरेश कुमार साहू, डिकेश वर्मा, यशवंत देशमुख, भूपेंद्र यादव, साहिल रजक और योगेश साहू ने थाने में आवेदन देकर मोबाइल गुम होने की जानकारी दी थी।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर) और निरीक्षक विनय परमार (प्रभारी साइबर सेल) के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई कर गुम मोबाइलों की पतासाजी की गई। बाद में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए गए।


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि गुम मोबाइल प्राप्त होते हैं तो उनका उपयोग न करें और नजदीकी थाने में जमा करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आगे भी इस तरह की पतासाजी की कार्रवाई जारी रहेगी।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, निरीक्षक विनय परमार, उप निरीक्षक कैलाश मराई, आरक्षक भवानी थनापति, कीर्तन अहीर एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

गुम मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने जिला पुलिस एवं बसंतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page