back to top

राजनांदगांव : झाड़-फूंक का झांसा देकर बैगा ने किया रेप…

राजनांदगांव – झाड़-फूंक करने का झांसा देकर महिला के साथ जबरदस्ती करने के आरोपी बैगा को छुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी को पीड़िता प्रार्थीया अपने पति के साथ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत करते आवेदन प्रस्तुत किया कि 22 जनवरी को पीड़िता स्वयं का इलाज कराने आरोपी बैगा

Advertisements

कोमल चतुर्वेदी 25 वर्ष निवासी भोलापुर के घर गई थी। तब आरोपी द्वारा पीड़िता को गंदी गंदी गाली गलौज कर मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बलात्कार किया। रिपोर्ट करने पर थाना छुरियां में अपराध क्रमांक 38/2023 धारा 294,376 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।


मामला गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर एवं उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान ग्राम भोलापुर रवाना किया गया । आरोपी अपने घर पर उपस्थित था आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर 24 जनवरी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page