back to top

VISION TIMES : नशे में धुत होकर शिक्षक पहुंचा झंडा फहराने, ग्रामीणों ने की शिकायत…

बिलासपुर – गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मस्तूरी ब्लाक के एक स्कूल में शर्मनाक घटना हुई संकुल का प्रभारी शिक्षक नशे की हालत में झंडा फहराने के लिए पहुंच गया ।घटना ग्राम जुनवानी की है संकुल प्रभारी शिक्षक राम सागर कश्यप संकुल के गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचा तो वह नशे में धुत था और ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था समारोह में पहुंचे सरपंच प्रतिनिधियों ने उसे लड़खड़ाते देख जमकर फटकार लगाई और उसे कार्यक्रम स्थल से भगा दिया।

Advertisements

शिक्षक यह कहते हुए चला गया कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ,जो करना है कर लो। पूरे घटना का वीडियो वायरल हुई है समारोह के बाद हुई ग्राम सभा बैठक में शिक्षक के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत करने का निर्णय लिया गया । बैठक में यह बात भी उठी कि स्कूल के टीचर भी समय पर पढ़ाने के लिए नहीं पहुंचते हैं वहां मौजूद शिक्षकों से संकल्प पत्र भरवाया गया कि वे आगे समय पर पहुंचेंगे ।शराबी शिक्षक के खिलाफ डीईओ से शिकायत कर दी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page