back to top

राजनांदगांव : झेरिया यादव समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन मे सांसद संतोष पांडे शामिल हुए…

 *सामाजिक बंधुओ ने सांसद संतोष पांडे को खुमरी पहनाकर स्वागत सम्मान किया**

Advertisements

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ झेरिया यादव की राजनांदगांव महानगर इकाई द्वारा रविवार को प्रदेश स्तरीय सामाजिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी सांस्कृतिक भवन म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ । लंबे समय बाद आयोजित इस वृहद सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, पारंपरिक राउत नाचा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ स्वजातीयजनों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का सहयोग लिया गया।

युवक युवती सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र सांसद श्री संतोष पांडे जी के अतिथि में हुआ।

सांसद संतोष पांडे जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन पर पहुंचने पर स्वजातीय बंधुओ द्वारा खुमरी,फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर, यादव डंडा  (लाठी ) से स्वागत सम्मान किया। समाज प्रमुखों ने अपनी बात सांसद जी के समक्ष रखी और अपनी सामाजिक गतिविधियों के बारे में सांसद जी को अवगत कराया,माननीय सांसद संतोष पांडे जी ने समाज को संगठित और एक  साथ मिलजुल कर रहने की बात कही।श्री पांडे ने आगे कहा कि आज के युवक युवती अपने मनपसंद जीवन साथी को चुनते हैं और अपना खुशहाल जिंदगी जीते हैं ऐसे आयोजन के होने से युवक युवती  में भारी उत्साह देखा गया और एक दूसरे को जानने समझने का एक बहुत बढ़िया माध्यम  है परिचय सम्मेलन इस तरह के आयोजन के लिए मैं समस्त सामाजिक बन्धुओ को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page