back to top

राजनांदगांव : टाइल्स वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव।
टाइल्स वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन, जिला राजनांदगांव द्वारा सोमवार 8 दिसंबर को यूनियन संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के टाइल्स ठेकेदारों एवं कामगारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य टाइल्स श्रमिकों के हितों की रक्षा, एकजुटता एवं संगठन को और मजबूत बनाना बताया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष विनीत, सचिव राजेश चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज साहू, उपाध्यक्ष ओमकार वर्मा, शहर अध्यक्ष सुखचंद गवारे, कार्यकारिणी अध्यक्ष बिरजू कुमावत, तथा संरक्षक संजू पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा संरक्षक के रूप में ज्ञानिक साहू एवं डोमन साहू, संगठन प्रभारी संतोष निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने टाइल्स श्रमिकों की समस्याओं, उनके समाधान और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में टाइल्स वर्कर एसोसिएशन के सदस्यगण डाकेश्वर साहू, दयालु निषाद, रामकुमार वर्मा, पूनम साहू, दूलेश साहू, धनेंद्र साहू, फकीर साहू, सुभाष बांसोड़, उमेश रजक, काशीराम, अश्वनी साहू, टेकू साहू, रिखी राम यादव, ओके साहू, यशवंत साहू एवं दमेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती और श्रमिक कल्याण के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page