
राजनांदगांव। बाइक सवार एक युवक शराब भट्टी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।
रायपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रक के चक्के में आ जाने से युवक का सिर कुचल गया उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेवाडीह में आज दोपहर लगभग 1.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।
मृतक प्रीतम पाटिल पिता राम भरोसे पाटिल (52) निवासी आतरगांव खेरथा बाजार, देवरी जिला बालोद अपने घर से निकलकर राजनांदगांव की ओर आ रहा था।
रेवाडीह में खुली नई शराब भट्टी के पास बाइक क्रमांक सीजी 24 ई 7993 में सवार प्रीतम अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान रायपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रक के चक्के में आने से उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को जानकारी दी। शाम तक परिजन नहीं आ पाये थे। पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखा है।
कल 20 नवंबर को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जायेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।









































