back to top

राजनांदगांव : ट्रक व बाइक में टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल…

राजनांदगांव : ट्क और बाइक की टक्कर में | बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार अं, चौकी स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करने के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने भादंवि की धारा 279, 337 का अपराध दर्ज कर विवेशना में लिया है।

Advertisements

हमारे अं. चौकी संवाददाता विजय यादव ने मौके से हादसे की तस्वीर और समाचार भेजते हुए बताया कि मोहला रोड से आने वाली ट्रक क्रमांक सीजी 05 डी 1168 और डोंगरगांव से आने वाली मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 4 – 97 80 की आपस में भिड़ंत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार धनीराम रावटे पिता स्वर्गीय बीर सिंह रावटे निवासी गोरा टोला (56 वर्ष) डूंगर गांव से निज ग्राम की ओर जा रहा था। 12 चक्का ट्रक स्वामी पंकज खंडेलवाल अंबागढ़ चौकी निवासी का वाहन चालक महेंद्र कुमार नंदेश्वर बांधा बाजार मोहल्ला से राजनंदगांव की ओर जा रहा था। इसी बीच ट्रक के सामने कुत्ते का बच्चा आ गया जिसे देख ट्रक चालक द्वारा ट्रक रोक दी गई।

कुत्ते के बच्चे के जाने के बाद ट्रक आगे बढ़ा ही था कि मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर ड्राइवर साइड के बंपर में जा टकराया, जिससे मोटरसाइकिल सवार के सिर एवं नाक पर चोट लगी।

घटना को देखते ही आसपास के दुकानदारों द्वारा कार अरेंज कर ट्रक . चालक सहित घायल को सामुदायिक सवा. केन्द्र अं. चौकी लाया गया जहां से घायल धनीराम का प्राथमिक उपचार कर उसे राजनांदगांव के लिए 108 से रवाना किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page