back to top

राजनांदगांव : आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सामुदायिक संगठकों की ली बैठक शहरी आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के प्रगति की ली जानकारी…

राजनांदगांव 7 मार्च। नव नियुक्त आयुक्त डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी ने गत दिनों राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन प्रबंधक व सामुदायिक संगठकों से मुलाकात की व प्रधानमंत्री स्व निधि योजना एव शहरी आजीविका मिशन के संबंध में जानकारी लेते हुये योजना की समीक्षा की।

समीक्षा के तहत उन्हांेने पथ विक्रेताओ को दिये जाने वलो लोन की प्रगति के संबध में जानकारी ली एवं कहा कि सभी पथ विक्रेताओं से संपर्क कर लोन लेने हेतु प्रेरित करने। उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने कहा एवं आगमी 10 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण कर प्रगति के अवगत कराने कहा।

साथ ही सभी संगठकों को समय पर लक्ष्य प्रप्ति हेतु निर्देशित किया गया तथा शासन की जन कल्याण कारी योजनाआंें को जन जन तक पहुचाने के निर्देश दिये, ताकि उनको योजना का लाभ मिल सके। इसक अलावा बैंक से होने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की व बैंक को जल्द ही व्यक्तिगत व स्व निधि के प्रकरणें के संबंध में चर्चा का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि जो अच्छा काम करेगा उसे पुरस्कृत भी किया जायेगा। बैठक में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, मिशन प्रबंधक श्री रामकुमार व समस्त संगठक उपस्थिति थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page