back to top

राजनांदगांव : ट्रेन में यात्री की तबीयत अचानक खराब , हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व ही मौत…

राजनांदगांव – अपने बेटे बहु के साथ रोजी रोटी कमाने महाराष्ट्र गए एक युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक परिजनों के साथ राजनांदगांव का नॉनस्टॉप एलटीटीपुरी एक्सप्रेस क्रमांक 12145 से घर लौट रहा था आपातकालीन परिस्थितियों में उसे राजनांदगांव स्टेशन में उतारा गया।

Advertisements


जीआरपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जुलाई की दोपहर लगभग 2:00 बजे नागपुर से यात्रा कर रहे । एक गंभीर रूप से बीमार युवक को एलटीटीपुरी एक्सप्रेस से उतारकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल हेतु ले जाया गया । पुलिस सूत्रों की माने तो गोरे लाल यादव पिता फागूराम यादव 45 वर्ष निवासी ग्राम खपरडीह थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार अपने पुत्र एवं बहू के साथ कल्याण रोजी-रोटी के सिलसिले में गया था

वापसी के दौरान ट्रेन में तबीयत खराब होने से उसे आपातकालीन स्थिति में राजनांदगांव उतारा गया उल्लेखनीय है कि ट्रेन क्रमांक 12145 एलटीटीपुरी एक्सप्रेस का स्टॉपेज राजनांदगांव में नहीं है युवक की मौत के बाद उसके पुत्र एवं बहू को शव सौंप दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page